{"_id":"64bd68e1bb8118d33b001696","slug":"torchered-for-dowery-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-2003-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दहेज के लिए मारते थे ताना, विरोध पर पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दहेज के लिए मारते थे ताना, विरोध पर पीटा, केस दर्ज
Sun, 23 Jul 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार हो चुकी थी पंचायत, आदत से नहीं आ रहे बाज
पति समेत पांच लोगों पर हुई कार्रवाई, पुलिस कर रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। दहेज के लिए ताना मारने और विरोध करने पर ससुराल वालों ने बहू की पिटाई कर दी। घायल महिला का इलाज सीएचसी में कराया गया। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी सूरज पटेल की शादी तीन साल पूर्व निशा के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बीतने के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए ताना मारते थे। इसे लेकर बीच में कई बार विवाद हुआ और पंचायत भी। इसके बावजूद अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे थे। दो दिन पूर्व रात को कमरे में बंद कर विवाहिता की पिटाई की। इलाज के बाद वह मायके चली गई। पुलिस ने इस मामले में पति सूरज पटेल, ससुर दुर्गा पटेल, सास और दो ननद पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।