फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Took bath and kite flying on Makar Sankranti

Kushinagar News: मकर संक्रांति पर किया स्नान-दान, पतंगबाजी की

Wed, 15 Jan 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Took bath and kite flying on Makar Sankranti
पडरौना। मकर संक्रांति पर्व मंगलवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाने की वजह से सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को ठंडी अधिक थी, इसके बावजूद उत्साहित बच्चे पतंग उड़ाने में लगे रहे। पडरौना के बुढ़िया माई मंदिर समेत कई जगह लोगों में प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोग खिचड़ी चढ़ाने गोरखपुर भी गए थे।
विज्ञापन

सुबह से ही घरों में स्नान-दान शुरू हो गया था। पुरोहितों ने पूर्वजों के नाम पर अनाज का संकल्प कराकर दान कराया। इसके बाद खिचड़ी खाई गई। मिलने आने जाने वालों को चावल व तिल से बनी लाई खिलाई गई। पडरौना नगर के बुढ़िया माई मंदिर परिसर में पडरौना नगर के लोग खिचड़ी चढ़ाने पहुंचे थे। यहां प्रसाद के रूप में खिचड़ी बंटी। तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धापूर्वक उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के मंगलमय जीवन की कामना की गई। तुर्कपट्टी स्थित ऐतिहासिक गुप्त कालीन सूर्यमंदिर प्रबंध समिति की तरफ से सूर्यमंदिर परिसर में सहभोज का आयोजन किया गया। इसके बाद भिक्षुकों व असहायों को अन्न, वस्त्र व द्रव्य का दान किया गया। कुशीनगर महोत्सव के आयोजक विनय राय ने कहा कि इस तरह के सकारात्मक व सामाजिक कार्यों से समाज के हर वर्ग के लोगों में अपनत्व आपसी लगाव, सौहार्द एवं एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना बलवती होती है। सुधीर कुमार शाही ने कहा कि सामाजिक समरसता की वास्तविक तस्वीर ऐसे ही कार्यक्रमों में देखने को मिलती है। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख नारायणी शाही, वीरेंद्र शाही, विद्याधर ओझा, शैलेंद्र कुमार तिवारी, प्रवीण शाही आदि मौजूद रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही क्षेत्र में मंगलवार को मकर संक्रांति (खिचड़ी) शहर से लेकर गांव तक आस्था व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के राजपुर खाश, टिकुलिया, सुमही संतपट्टी, ब्रह्मपुर, पिरोजहा, रानीगंज, परसा उर्फ सिरिसिया, जंगली पट्टी, जवही दयाल, विरवट कोंन्हवलिया, बाक खास, बाघाचौर, नोनियापट्टी, अहिरौलीदान आदि गांव में आस्था के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

एकता का प्रतीक है मकर संक्रांति का त्योहार : पिपरा कनक। क्षेत्र के बसडीला महंथ स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को मकर संक्रांति के मौके पर सहभोज का आयोजन हुआ। इसमें मंदिर परिसर में आए श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद दिया गया। ग्राम प्रधान राजू प्रसाद गौतम ने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार एकता का प्रतीक है। इस दौरान आशिक अली, इमरान अंसारी, निर्दोष यादव, विरेश कुशवाहा, रामचंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed