फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Told the master trainer about EVM and VV Pat.

Kushinagar News: मास्टर ट्रेनर को ईवीएम और वीवी पैट के बारे में बताया

Tue, 16 Apr 2024 05:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Apr 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Told the master trainer about EVM and VV Pat.
पडरौना। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मास्टर ट्रेनर्स का प्रथम प्रशिक्षण हुआ। इसमें मास्टर ट्रेनर को ईवीएम और वीवी पैट के बारे में जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों के सामने रखी गई मशीन से माक पोल की मदद से जानकारी दी गई। ईवीएम में मतदान के दिन आने वाली तकनीकी गडबड़ियों के बारे में और इसे ठीक करने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी मतदान कार्मिकों को सरल और सहज रूप में दें, ताकि उन्हें मतदान कराने के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी के बारे पूरी तरह आश्वस्त हो जाएं, ताकि मतदान कर्मिकों को प्रशिक्षित करने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। परियोजना निदेशक/सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक जगदीश त्रिपाठी, हरिलाल, अपर सांख्यिकीय अधिकारी और अरविंद गुप्ता, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी ने मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कर्मिकों को ईवीएम और वीवी पैट के कार्य करने, खोलने और सील करने के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस दौरान डीआईओएस रवींद्र सिंह, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, विजय कुमार राय, सुरेंद्र बहादुर सिंह, सर्वेश चंद्र श्रीवास्तव, केशव शर्मा, अजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


--
सभी बूथों पर होगी छाया की व्यवस्था,मॉडल बूथ को करें चिह्नित
पडरौना। डीएम कार्यालय में सोमवार को बूथों पर बेहतर इंतजाम को लेकर बैठक हुई। मतदान के दिन छाया, पेयजल,शौचालय और आने वाले मतदानकर्मियों को रात में रुकने की व्यवस्था करनी होगी। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि नगर क्षेत्र में ईओ और ग्रामीण क्षेत्र के बीडीओ, एडीओ पंचायत के बूथों पर समुचित इंतजाम की व्यवस्था रहेगी। मतदान से पहले बूथों की कमियों को दूर कर लें। इसका सत्यापन तहसीलदार निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देंगे।इसके अलावा विधानसभा क्षेत्रों में बनने वाले मॉडल बूथों में दिव्यांग बूथ, महिला बूथ, यूथ बूथ को भी चिन्हित कर यहां होने वाले इंतजाम अभी से शुरू कर दें। मॉडल बूथों पर ड्यूटी करने वाले मतदानकर्मियों की मैनुअल ड्यूटी लगाई जाएगी।इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर, ईओ, एडीओ पंचायत, बीडीओ, तहसीलदार, एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed