फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   toilet was miserable

उपयोग से पहले ही बदहाल हुआ छह माह पहले निर्मित सामुदायिक शौचालय

Sat, 27 Nov 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
toilet was miserable
उपयोग से पहले ही बदहाल हुआ छह माह पहले निर्मित सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन

पांच लाख 61 हजार की लागत से बना है सामुदायिक शौचालय
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा बाजार। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुमही बुजुर्ग में केंद्रीय वित्त योजना के तहत करीब छह माह पहले निर्मित हुआ सामुदायिक शौचालय उपयोग से पहले ही बदहाल हो गया है। इसके फर्श पर लगा टाइल्स क्षतिग्रस्त हो गया है। गांव के लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान मानक पर सवाल उठाया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
केंद्रीय वित्त योजना 2020-21 के तहत इस गांव में करीब छह माह पहले पांच लाख 61 हजार रूपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। लेकिन निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी करने यह सामुदायिक शौचालय उपयोग से पहले ही बदहाल हो गया है। इसके फर्श पर लगा टाइल्स जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। सफाई का कोई इंतजाम नहीं है। शौचालय के निर्माण कार्य के दौरान ही गांव के लोग निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सवाल खड़ा किए थे। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की थी। लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। इसका परिणाम अब सामने आने लगा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मधुबन सिंह ने बताया कि इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण ब्लॉक की तरफ से कराया गया है। इसलिए उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। बीडीओ सुप्रिया ने बताया कि इस गांव में बने सामुदायिक शौचालय के बदहाल होने की जानकारी है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। डीपीआरओ अभय यादव ने बताया कि सुमही बुजुर्ग गांव में बने सामुदायिक शौचालय के बदहाल होने की शिकायत मिली है। जांच टीम गठित कर इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed