फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   toilet tanl not cleaned, head clerk beaten

शौचालय की टंकी सफाई नहीं होने पर नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक को पीटा

Fri, 06 Mar 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
toilet tanl not cleaned, head clerk beaten
नगर पंचायत के बड़े बाबू राजेंद्र गुप्ता को तुर्कहा सीएचसी लाया गया। - फोटो : KUSHINAGAR
शौचालय की टंकी सफाई नहीं होने पर नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक को पीटा
विज्ञापन

खड्डा। थाने के शौचालय की टंकी साफ करने की बात को लेकर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक व पुलिस कर्मियों के बीच विवाद हो गया। वरिष्ठ लिपिक का आरोप है कि पुलिसकर्मी उन्हें पीटते हुए कार्यालय से थाने ले गए। देर शाम वरिष्ठ लिपिक को खड्डा सीएचसी ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले को लेकर पडरौना में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक हुई जिसमें घटना की निंदा करते हुए एसओ के निलंबन की मांग की गई। कर्मचारी संगठनों ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं खड्डा पुलिस ने वरिष्ठ लिपिक की पिटाई के मामले को गलत बताते हुए मामूली नोंकझोंक की बात कही है। दो दिन पहले पीस कमेटी की बैठक में एसपी, एसडीएम इओ सहित तमाम लोग खड्डा थाने में उपस्थित थे। एसपी ने थाने का निरीक्षण भी किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बताया कि शौचालय की टंकी भर जाने के कारण नित्यक्रिया के लिए इधर उधर जाना पड़ता है। एसपी ने इस पर नाराजगी जताते हुए टंकी की सफाई कराने का निर्देश दिया था। शुक्रवार को पुलिसकर्मी नगर पंचायत पहुंचे और सेफ्टी टैंक सफाई करने के लिए मशीन व गाड़ी भेजने को कहा। इसी बात को लेकर वरिष्ठ लिपिक राजेंद्र गुप्ता व पुलिस कर्मियों के बीच विवाद हो गया। राजेंद्र गुप्ता का कहना है कि उन्होंने निर्धारित शुल्क जमा कर गाड़ी ले जाने को कहा जिससे आगबबुला हुए पुलिसकर्मी उन्हें पीटते हुए थाने ले गए। बीच बचाव करने पर अन्य कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। जानकारी होने पर ईओ देवेश मिश्रा व नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि नासिर लारी समेत कई अन्य लोग मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ लिपिक को खड्डा सीएचसी ले गए।
सीएचसी के डॉक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि वरिष्ठ लिपिक ने शरीर व गर्दन तथा पेट में तेज दर्द होने की बात बताई। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

इओ खड्डा देवेश मिश्रा का कहना है कि खड्डा पुलिस ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ लिपिक राजेन्द्र गुप्ता सहित अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट किया और थाने ले जाया गया। यह सरासर गलत है, पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। जबकि खड्डा एसओ राम आशीष यादव का कहना है कि शौचालय टंकी साफ कराने के लिए कहा गया था। कार्य नहीं होने के कारण पूछने पर कर्मचारी ने अमर्यादित आचरण किया जिसे लेकर मामूली नोंकझोंक हुई थी। मारपीट की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम देशदीपक सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं से वरिष्ठ अफसरों को अवगत कराया जाएगा।
कर्मचारी कलेक्ट्रेट पर करेंगे प्रदर्शन
पडरौना। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय की अध्यक्षता में देर शाम संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें खड्डा की घटना की चर्चा करते हुए पुलिसकर्मियों के व्यवहार की निंदा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन शनिवार को इस मामले को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा। संगठन की मांग है कि इस मामले में एसओ को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाए और आरोपी गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed