{"_id":"6967f6e6cddf998a080ea932","slug":"today-the-special-offering-of-khichdi-will-be-prepared-as-part-of-the-religious-ceremony-and-the-market-is-bustling-with-crowds-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-152779-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आज चढ़ेगी आस्था की खिचड़ी, बाजार में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आज चढ़ेगी आस्था की खिचड़ी, बाजार में उमड़ी भीड़
Thu, 15 Jan 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
लाई की खरीदारी करते लोग।संवाद
पडरौना। जिले में मकर संक्रांति का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। बुधवार को दिनभर शहर के मुख्य बाजार से लेकर गलियों तक सजी दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने सामानों की खरीदारी की। वहीं बच्चों ने पंतगों की खरीदारी की।
शहर में बुधवार को गुदरी बाजार, महावीर गली, तिलक चौक, धर्मशाला व कोतवाली रोड पर दिनभर चहल-पहल बनी रही है। इसमें गुदरी बाजार में लगी तिल, गुड़, भूजा व चिउड़ा की दुकानों पर लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की। महावीर गली में पतंगबाजी के लिए दुकानों पर पंतग की खरीदारी के लिए बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी।
इससे शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर गलियों तक लोगों की आवक से माहौल गुलजार रहा। महावीर गली के पतंग विक्रेता बंटी गुप्ता ने बताया कि इस साल पंतग की कीमत में वृद्धि तो हुई है लेकिन युवाओं में उत्साह का माहौल है। इसके चलते कीमत का बिक्री पर का कोई खास असर नहीं रहा है। साइज व बनावट के अनुसार पंतगों की कीमत पांच रुपये से लेकर 25 रुपये तक है।
विज्ञापन
खिलौना विक्रेता चंदा जायसवाल ने बताया कि मकर संक्रांति के चलते दुकान पर पतंग की खरीदारी करने के लिए युवाओं में काफी रुचि दिखाई दी है।
बाजार में फूल व खिलाड़ियों के चित्र उकेरे हुए पतंगों का खरीदारी का दमदार क्रेज है।
गुदरी बाजार में सामानों खरीदारी करने पहुंचे संजय चौबे, दिनेश शर्मा, आशुतोष पांडेय, मोहन मिश्र, मनोज विश्वकर्मा, अखिलेश पाठक ने बताया कि पहले की अपेक्षा हर सामान पर महंगाई का असर है।
फिर भी परंपरा के अनुसार सामान की खरीदारी हुई है। मकर संक्रांति के दिन स्नान व्रत, कथा दान व भगवान सूर्यदेव की उपासना करने का विशेष महत्व होता है। शहर के पंडित हरिओम मिश्र ने बताया कि मकर संक्रांति पर किया गया दान फलदायी होता है। इसलिए इस शुभ मुहूर्त में उठकर दैनिक क्रियाओं के उपरांत स्नान-दान का अपना अलग धार्मिक महत्व है।