{"_id":"67992bddfc8e63b58e0ca908","slug":"today-on-mauni-amavasya-devotees-will-take-a-dip-of-faith-in-bansi-and-gandak-rivers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-131055-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आज मौनी अमावस्या पर बांसी व गंडक नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आज मौनी अमावस्या पर बांसी व गंडक नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु
Wed, 29 Jan 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। मौनी अमावस्या पर सेवरही सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालु बुधवार को क्षेत्र के बांसी व गंडक नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे और मंदिरों में पूजा कर दान पुण्य करेंगे। इसे लेकर सेवरही के शिवाघाट सहित अन्य घाटों की साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिवाघाट में पथ प्रकाश व अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बांस, बल्ली और रस्सी आदि से बैरिकेडिंग करा दी गई है, ताकि श्रद्धालु पवित्र स्नान कर दान-पुण्य कर सकें। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा भी होगी।
सेवरही क्षेत्र में बुधवार को मौनी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालु बांसी नदी के शिवाघाट, गौरी घाट, दमकला घाट, गोलाघाट, परसा उर्फ सिरिसिया में और गंडक नदी के तट पर जंगली पट्टी, जवही दयाल, विरवट कोंन्हवलिया, बाक खास, बाघा चौर, नोनियापट्टी और अहिरौलीदान सहित अन्य घाटों पर आस्था की डुबकी लगाएंगे और मंदिरों में पूजा-पाठ, दीपदान, गाेदान के साथ दानपुण्य करेंगे। इसके लिए सभी स्नान घाटों पर साफ-सफाई के साथ प्रकाश आदि का इंतजाम स्थानीय प्रशासन की ओर से पूरा कर लिया गया है।
........
दान पुण्य करने से पापों से मुक्ति मिलती है : पं. नागेंद्रनाथ
पंडित नागेंद्रनाथ द्विवेदी बताते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन मौन रह कर पवित्र स्नान करने, गंगा को दीपदान करने और गरीबों में दान पुण्य करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। वहीं सेवरही के चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल व जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव का कहना है कि बुधवार को होने वाले स्नान पर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।