फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   To destroy Indra's ego, God performed the Govardhan Leela.

Kushinagar News: इंद्र का अहंकार नष्ट करने के लिए भगवान ने की थी गोवर्धन लीला

Tue, 30 Sep 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
To destroy Indra's ego, God performed the Govardhan Leela.
सुकरौली। क्षेत्र के पिपरा लालमन में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन कथा वाचक ने गोवर्धन लीला की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण देवराज इंद्र का अहंकार नष्ट करने के लिए गोवर्धन लीला किया था।
विज्ञापन

कथा वाचक आचार्य अभियेंद्र गर्गाचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर ब्रजवासियों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी शुरू कर दी। इससे देवराज इंद्र क्रोधित होकर मूसलाधार बारिश करने लगे। इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और जानवरों की रक्षा की। कथा वाचक ने कहा कि श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह केवल एक पौराणिक कथा नहीं है, बल्कि इसमें गहरे आध्यात्मिक, नैतिक और पर्यावरणीय संदेश छिपे हुए हैं। इस लीला से भगवान श्रीकृष्ण ने न केवल इन्द्रदेव के अहंकार को नष्ट किया, बल्कि भक्तों को यह शिक्षा भी दी कि सच्ची भक्ति प्रेम और सेवा में निहित होती है। इसके बाद उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण, विष्णु पुराण, ब्रह्मवैवर्त पुराण और अन्य ग्रंथों में विस्तार से वर्णन किया।
विज्ञापन

इस दौरान वीरेंद्र मिश्र, राकेश मिश्रा, रमाशंकर मिश्र, भगवान मिश्र, राधेश्याम मिश्र, अरिहंत, अनय, राधे रमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed