फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   To change society first one has to change himself: DM

समाज को बदलने के लिए पहले स्वयं को बदलना होगा: डीएम

Wed, 24 Feb 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
To change society first one has to change himself: DM
समाज को बदलने के लिए पहले स्वयं को बदलना होगा: डीएम
विज्ञापन

मिशन शक्ति योजना के तहत हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में
यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज प्रथा पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना (कुशीनगर)। समाज को बदलने के लिए पहले खुद को बदलना होगा। जब लोग बदलेंगे तो समाज की व्यवस्था और मान्यता में भी परिवर्तन आ जाएगा। बेटियां पढ़ाई के लिए मिले मौके का पूरा फायदा उठाते हुए अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। शिक्षा और रोजगार से ही व्यवस्था में बदला आएगा।
ये बातें डीएम एस राजलिंगम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हक की बात डीएम के साथ कार्यक्रम के दौरान हनुमान इंटर कालेज की छात्रा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कही। डीएम ने कहा कि जहां ऐसा लगे कि बेटा-बेटी में भेद किया जा रहा है तो सीधे माता-पिता से पूछिए। जहां भी लगता है कि भेद किया जा रहा है प्रश्न करिए। हक के लिए लड़ना पड़ता है। यदि समाज में परिवर्तन लाना है तो हर बिंदु पर सवाल करें। स्वयं अभिवावक के सामने मुद्दे को रखें। दहेज प्रथा अकेले के दम पर खत्म नहीं होगा। लोग बेटियों को बेटों की तरह संपत्ति का हिस्सा देने को तैयार नहीं हैं। यह पूरे समाज की मानसिकता है। इसे बदलने के लिए सभी को प्रयास करना होगा। एक अन्य छात्रा ने छेड़खानी के मामले पर कार्रवाई से संबंधित प्रश्न किया तो डीएम ने टोल फ्री नंबर 1090, 112 व 181 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। महिलाओं को घर से निकाले जाने के सवाल पर डीएम ने कहा कि कोर्ट का भी निर्णय है कि कोई भी शादीशुदा महिला यदि पति के घर में रहती है तो उसे निकाला नहीं जा सकता।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में कन्या सुमंगला योजना समेत महिलाओं व लड़कियों के लिए चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग, जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय पाण्डेय, बीएसए विमलेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
उदयभान त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed