{"_id":"69cd83804152c1730c01cf5e","slug":"tirmasahoon-and-w-eleven-teams-reach-semifinals-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157352-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सेमीफाइनल में पहुंचीं तिरमासाहुन व डब्ल्यू इलेवन की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सेमीफाइनल में पहुंचीं तिरमासाहुन व डब्ल्यू इलेवन की टीमें
Thu, 02 Apr 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
सीताराम चौराहा। यज्ञ समिति राजापाकड़ धाम क्रिकेट समिति की तरफ से आयोजित चार दिवसीय श्री अंजनीसुत रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीसरा व चौथा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। तिरमासाहुन व डब्ल्यू इलेवन गोबरही ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मंगलवार की रात तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में राजापाकड़ ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तिरमासाहुन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजापाकड़ की टीम 45 रन पर आल आउट हो गई। 14 रन से विजयी तिरमासाहुन टीम के उमर ने 15 गेंद में 24 रन बनाए व एक ओवर में पांच रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इन्हें मैन आफ द मैच चुना गया।
चौथे क्वार्टर फाइनल में डब्ल्यू 11 गोबरही ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रकबा दुलमापट्टी की टीम निर्धारित आठ ओवर में 28 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में डब्ल्यू 11 गोबरही की टीम ने 4.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। नौ विकेट से जीत दर्ज करने वाली डब्ल्यू 11 टीम के खिलाड़ी मेहताब ने छह गेंद में 14 रन बनाए और दो ओवर में आठ रन देकर चार विकेट चटकाए। उन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि धनंजय मिश्र व राजन गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
इस दौरान सत्यनारायण यादव, मृत्युंजय सिंह मोनू, मुकेश यादव, पप्पू यादव, ईश्वरचंद गुप्त, अंशुमान मिश्र उर्फ साहब, रवि वर्मा, अनूप गोंड, डबलू मिश्र, हरेश यादव, भोलू यादव, हरिओम गुप्ता, राजन कुशवाहा, राकेश गुप्ता, राजन यादव, विशाल यादव, सोनू, यश यादव, अमित यादव, पीयूष यादव आदि मौजूद रहे।