{"_id":"588644534f1c1bbe6bcf4077","slug":"tinbrdha-people-will-boycott-the-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिनबरदहा के लोग करेंगे चुनाव का बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिनबरदहा के लोग करेंगे चुनाव का बहिष्कार
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा विधानसभा क्षेत्र के गांव तिनबरदहा के लोगों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। गांव से एनएच 28 बी को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण की मांग कर रहे इन लोगों ने सोमवार को गांव में प्रदर्शन किया।
रोड नहीं तो वोट नहीं और पहले रोड बाद में वोट का नारा लगाते हुए लोग गांव के बाहर जुटे थे। बिहार प्रांत की सीमा के नजदीक स्थित इस गांव के लोग एनएच 28 बी तक जाने वाली सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि इस सड़क के रास्ते सात-आठ गांवों के लोग अपने ब्लाक, थाना, तहसील व जिला मुख्यालय आते-जाते हैं। कई बार कहने के बाद भी इस सड़क का निर्माण नहीं कराया गोया। बरसात के दिनों में इस क्षेत्र के लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हर चुनाव में नेता आश्वासन देते हैं, लेकिन चुनाव बाद इस सड़क पर कोई कार्य नहीं होता। गांव के सलमान खान, श्याम सुंदर, जय किशुन मद्धेशिया, दिनेश कुशवाहा, मुस्तकिन, रामप्यारे राव आदि का कहना है कि इस बार आश्वासन से काम चलने वाला नहीं है। चुनाव बहिष्कार का निर्णय नेताओं के लिए चेतावनी है।