फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   tika utsav

68 केंद्रों पर शुरू हुआ टीका उत्सव

Sun, 11 Apr 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
tika utsav
पहले दिन 8280 लोगों के सापेक्ष 3637 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के 68 केंद्रों पर रविवार को ‘टीका उत्सव’ की रविवार को शुरूआत हुआ। 14 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन का रविवार को सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने कुबेरस्थान सीएचसी पर उद्घाटन किया। पहले दिन 8280 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष शाम तक इन केंद्रों पर 3637 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
पडरौना के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने सुबह साढ़े दस बजे टीका उत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसलिए सरकार टीकाकरण पर पूरा जोर दे रही है। शहर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय एवं राजकीय महिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी चौहान ने कहा कि रविवार से चार दिवसीय टीका उत्सव प्रारंभ हुआ है। उन्होंने शहर के लोगों से अपील किया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग आकर टीका लगवा लें। यह टीका कोरोना महामारी से बचाव में सहायक है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने कुबेरस्थान सीएचसी में टीका उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण का निर्देश दिया। इस दौरान कुबेरस्थान सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र आदि मौजूद थे। इसी तरह अन्य केंद्रों पर भी टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को जिला अस्पताल स्थित एमएमसीएच विंग, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पडरौना और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत 68 केंद्रों पर 8280 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष तीन स्वास्थ्यकर्मियों को पहली व 10 को दूसरी डोज दी गई। एक फ्रंटलाइन वर्कर को पहला एवं 19 को दूसरा टीका लगाया गया। इस दिन 45 वर्ष से अधिक आयु के 2911 नागरिकों को पहला व 693 को दूसरा टीका लगाया गया। इस तरह 2915 लोगों को पहली और 722 को दूसरी डोज दी गई। उन्होंने बताया कि रविवार को शाम तक इन केंद्रों पर कुल 3637 लोगों का टीकाकरण किया गया। लक्ष्य के सापेक्ष 35.21 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed