फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tightening the noose: If any police officer harasses you unnecessarily or demands a bribe, send photos and videos.

शिकंजा : कोई पुलिसकर्मी बेवजह दाैड़ाए, रिश्वत मांगे तो भेजें फोटो-वीडियो

Sun, 28 Dec 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 28 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Tightening the noose: If any police officer harasses you unnecessarily or demands a bribe, send photos and videos.
पडरौना। पशु व शराब तस्करी में संलिप्तता, वाजिब काम के लिए भी लोगों से रिश्वत मांगने तथा एक ही काम के लिए बार-बार दौड़ाने की शिकायत को एसपी केशव कुमार ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

जनता दर्शन में आने वाली शिकायतों की समीक्षा के बाद एसपी ने एक ह्वाट्सएप नंबर जारी किया है, जिस पर लोग सीधे अपनी शिकायत साक्ष्य के साथ भेज सकते हैं। भ्रष्टाचार के मामले में वीडियो, ऑडियो व फोटो भी भेजने की अपील की गई है। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। एसपी के इस पहल से थानाध्यक्षों के अलावा हल्का दरोगा और सिपाहियों की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए कुशीनगर पुलिस द्वारा जारी किए गए एंटी-करप्शन ह्वाट्सएप नंबर को लेकर जिले में चर्चाएं भी तेज हो गईं हैं। पुलिस का दावा है कि नंबर जारी होते ही शिकायतें आनी शुरू हो गई हैं लेकिन अब देखना यह है कि शिकायतों पर कार्रवाई कितनी तेज और पारदर्शी होगी। एसपी केशव कुमार की ओर से शुरू की गई इस पहल को पुलिस तंत्र में नया प्रयोग माना जा रहा है। एसपी ने जारी 7839862229 ह्वाट्सएप नंबर पर लोगों से शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की है। शनिवार को पहले दिन इस नंबर पर विवेचना से जुड़ी तीन शिकायतें मिली हैं। जिसकी जांच कराई जा रही है। ह्वाट्सएप नंबर जारी होने के बाद थानों और पुलिस दफ्तरों में हलचल देखी जा रही है। सूत्रों की मानें तो कई जगहों पर कर्मचारियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है, ताकि कोई भी शिकायत उच्चाधिकारियों तक न पहुंचे। इतना ही शिकायतें लेकर थाने आने वालों से पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार पर भी लगाम लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed