फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tighten the noose on liquor smugglers, increase surveillance of miscreants

Kushinagar News: शराब तस्करों पर कसें शिकंजा, बदमाशों की बढ़ाएं निगरानी

Thu, 24 Oct 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 24 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Tighten the noose on liquor smugglers, increase surveillance of miscreants
पडरौना। पुलिस लाइन के सभागार में बुधवार की शाम अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. केएस प्रताप कुमार और पुलिस उप महानिरीक्षक आनंद कुलकर्णी ने कानून व्यवस्था और त्योहार पर पुलिस की ओर से की तैयारियों की समीक्षा की। शराब तस्करों पर शिकंजा कसने और टॉप टेन तथा जेल से छूटने वाले बदमाशों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। त्योहारों को शांति तरीके से निपटाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क रहे। शराब तस्करों के साथ सख्ती से पेश आए और अभियान चलाकर अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जेल से छूटने वाले बदमाशों की बीट सिपाही लगातार निगरानी करें और उनकी गतिविधियों का फालो करें।
विज्ञापन

थाने और जिले स्तर के टॉप टेन बदमाशों की भी गतिविधियों की जानकारी रखे और उनके संपर्क में रहने वालों का भी डिटेल जुटाए। आगामी त्योहारों को शांति तरीके से निपटाने में शांति समितियों, संभ्रांत नागरिकों, डिजिटल वॉलंटियर्स, नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों का सहयोग लें। आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें। थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुनें, सौम्य व्यवहार करें। लंबित विवेचनाओंं के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान एसपी संतोष कुमार मिश्रा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ अभिषेक प्रताप अजेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed