{"_id":"67086d56b34a546c2a047547","slug":"tight-security-arrangements-on-dussehra-two-super-and-six-zonal-magistrates-deployed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-124582-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दशहरा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, दो सुपर और छह जोनल मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दशहरा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, दो सुपर और छह जोनल मजिस्ट्रेट तैनात
Fri, 11 Oct 2024 05:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। विजयदशमी पर जिले में शांति व्यवस्था और सुरक्षा की निगरानी के लिए जिले को 36 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। दो सुपर और छह जोनल मजिस्ट्रेट भी नामित किए हैं, जो अपने कार्य क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेंगे। जुमे की नमाज के दौरान पडरौना शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों के आसपास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा।
डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि 11 अक्तूबर को जुमा और 12 अक्तूबर को दशहरा है। कई स्थानों पर रामलीला का मंचन चल रहा है, जो दशहरा के बाद तक चलेगा। इस दौरान राम-बरात, शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। इन अवसरों पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
डीएम ने बताया कि कसया, हाटा व तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एडीएम वैभव मिश्रा होंगे। पडरौना, खड्डा व कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के लिए एडीएम न्यायिक प्रेम कुमार को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। तहसीलों के सभी एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में 36 अधिकारियों को नामित किया गया है, जो अपने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके अलावा पांच जोनल व पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रहेंगे।
विज्ञापन
सभी मजिस्ट्रेट त्योहार के समय सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। यदि कोई शांति व्यवस्था में बाधक बनता है तो उसकी जानकारी डीएम और एसपी को तत्काल देंगे। डीएम ने बताया कि कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। उसका नंबर 5564-240590 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी विनय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी और डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहेंगे।