{"_id":"6a3d9a5633d4800c0f0218c9","slug":"tiger-from-vtr-kills-a-buffalo-panic-in-border-villages-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-162528-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वीटीआर से निकले बाघ ने किया भैंस का शिकार, सीमावर्ती गांवों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वीटीआर से निकले बाघ ने किया भैंस का शिकार, सीमावर्ती गांवों में दहशत
Fri, 26 Jun 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। जिले की सीमा से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) से भटककर निकले बाघ ने बुधवार देर रात पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के चकदहवा गांव में भैंस को शिकार बना लिया। इससे सीमावर्ती गांवों में दहशत है। खड्डा तहसील क्षेत्र के कई गांव भी वीटीआर और जंगलों से सटे होने के कारण ग्रामीणों में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के चकदहवा गांव निवासी मुस्मात शाहजहां खातून के पशु बथान में देर रात बाघ घुस गया और बंधी भैंस पर हमला कर दिया। भैंस की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो बाघ को देख शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के जुटने और शोरगुल होने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक भैंस की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल-दो के वनकर्मी पहुंचे और जांच शुरू की। वनपाल आशीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वनकर्मियों की टीम को लगाया गया है।
्