फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thursday was the coldest in four years, mercury dropped by six degrees

Kushinagar News: चार साल में सबसे ठंडा रहा बृहस्पतिवार, छह डिग्री लुढ़का पारा

Thu, 05 Jan 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Thursday was the coldest in four years, mercury dropped by six degrees
ठंड बढ़ने पर बृहस्पतिवार की शाम सुभाष चौक पर अलाव सेंकते राहगीर। - फोटो : KUSHINAGAR
चार साल में सबसे ठंडा रहा बृहस्पतिवार, छह डिग्री लुढ़का पारा
विज्ञापन

आने वाले तीन दिनों तक नहीं मिलेगी ठंड से राहत
आमजनजीवन हो रहा प्रभावित, घर से निकलने में कतरा रहे लोग
पडरौना। तापमान रोज लुढ़कता जा रहा है। बीते चार वर्ष में बृहस्पतिवार का दिन सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2018 में पांच जनवरी को न्यूतनम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लोगों को अभी आगे तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। हालत यह है कि ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। घर से निकलने में लोग कतरा रहे हैं। दिनचर्या प्रभावित होने की वजह से सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी देर से पहुंच रहे हैं।
मौसम विभाग के जानकारों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ तेजी से बढ़ रहा है। इसकी वजह से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। करीब 10 से 24 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने के कारण जिल में ठंड बढ़ गई है। सर्दी से अधिक परेशानी साइकिल और बाइक से चलने वाले लोगों की हो रही है। ये लोग सड़क किनारे जहां भी अलाव जलता देख रहे हैं, वहीं कुछ देर रुककर शरीर को गर्म कर रहे हैं। उत्तराखंड में पहाड़ों पर ऊंची चोटी पर कुछ बर्फबारी होने से मैदान में कोहरे के साथ बर्फीली हवा चल रही है। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से बृहस्पतिवार को अधिकांश लोग घर में कैद रहे। इससे नगर की सड़कों पर लोग कम दिखाई दिए। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे थे। बाजारों में कार्य निपटाकर लोग जल्दी घर लौट जा रहे थे। ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों के पशुुओं को हो रही है। पशुओं को बचाने के लिए गांव में पशुपालक पशुओं को सूती बोरा पहना रहे हैं। पशु चिकित्सक पशुओं को ठंड से बचाव के लिए विशेष एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बीते वर्षों में पांच जनवरी को दर्ज किया गया तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूूनतम
2023 13.09 06.00 डिग्री सेल्सियस
2022 18.4 11.2
2021 21. 1 11.6
2020 19.6 11.8
2019 23.5 10.5
0000000000
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और 10 से 24 किलोमीटर की गति से हवा चलने की वजह से मैदानी क्षेत्रों में गलन है। तीन से चार दिनों तक अभी इसी तरह मौसम रहेगा। इसलिए लोगों को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम करना चाहिए। बीमार और बच्चों की निगरानी के साथ पशुुओं को ठंड से बचाव के लिए जरूरी उपाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रुतिवी सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सरगटिया, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed