{"_id":"66d10d8cda78f544060b8604","slug":"three-workers-found-absent-in-kaptanganj-chc-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122365-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कप्तानगंज सीएचसी में अनुपस्थित मिले तीन कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कप्तानगंज सीएचसी में अनुपस्थित मिले तीन कर्मी
विज्ञापन
पडरौना। एडी हेल्थ डॉ. एनपी गुप्ता ने बृहस्पतिवार को तीन सीएचसी रामकोला, कप्तानगंज और मोतीचक का निरीक्षण किया। इस दौरान कप्तानगंज में तीन कर्मी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने दवाओं के रख-रखाव और उपलब्धता की जानकारी ली। वार्ड का जायजा लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना।दवाओं की सूची चस्पा करने का निर्देश दिया।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी पर एडी हेल्थ डॉ. एनपी गुप्ता ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। इसमें डॉ. रेनू मिश्रा, स्टाफ नर्स गीतांजलि और सुनैना राय अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके बाद औषधि वितरण कक्ष का उन्होंने निरीक्षण किया। इसमें सभी उपलब्ध दवाइयों की सूची लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद पैथोलॉजी विभाग के अलावा अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। सभी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन के मंशा के अनुरुप सभी कर्मचारी काम करें। इस दौरान प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर रितेश कुमार सिंह, डॉ. उमेश चंद्र यादव, डॉ. परवेज आलम, डॉ. गोपाल मद्धेशिया, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. एसबी सिंह, आत्मा सिंह, रवि सिंह, हेमंत कुमार मल्ल आदि मौजूद रहे।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार एडी हेल्थ डॉ. गुप्ता ने रामकोला सीएचसी के निरीक्षण के दौरान दवा का स्टॉक, प्रयोगशाला, प्रसव कक्ष का हाल जाना। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली सभी प्रकार की दवाएं, जो निशुल्क में वितरण होनी है, वह दवा सीएचसी पर उपलब्ध रहना चाहिए। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया। कहा कि चिकित्सक रात्रि विश्राम अवश्य करें। 24 घंटे एम्बुलेंस की व्यवस्था सुचार रूम्से प्रभावी रहे। किसी भी हालत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान एमोआईसी डॉ. एसके विश्वकर्मा, डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. एपी गुप्ता, फार्मासिस्ट आरबी चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
मथौली प्रतिनिधि के अनुसार एडी हेल्थ डॉ. एनपी गुपता ने सीएचसी मोतीचक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, कोल्ड चैन, प्रसव कक्ष, पैथालॉजी, ईटीसी रूम, टीकाकरण आदि का जायजा लिया। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार मद्धेशिया से कहा कि मरीजों का समुचित परीक्षण कर उनका उचित इलाज करें। वहीं, कई माह से सीएचसी में रखे एक्स-रे मशीन व हेल्थ एटीएम मशीन के धूल फांकने के सवाल पर कहा कि जल्द ही इसे चालू करा दिया जाएगा। सभी स्वास्थ्यकर्मी समय से उपस्थित हों। एडी हेल्थ के निरीक्षण के दौरान डॉ. सूर्यभान कुशवाहा ऑनलाइन अवकाश पर रहे। इस दौरान एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, डॉ. दीपक मिश्रा, लिपिक उदय प्रताप, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।