फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   three underpass will made

तीन जगहों पर रेलवे बनवाएगा अंडरपास

Fri, 07 Oct 2016 11:17 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 07 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर खड्डा और पनियहवा स्टेशन के बीच तीन मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनवाया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। इसके बन जाने से आएदिन होने वाली ट्रेन दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे ने खड्डा रेलवे स्टेशन के पास सोहरौना ढाला, पनियहवा रेलवे स्टेशन के समीप बोधीछपरा गांव के सामने तथा हनुमानगंज थाने के सामने अडंरपास बनाने का निर्णय लिया है। इसके निर्माण से अगल-बगल के गांवों के आम लोगों और किसानों को बिना किसी रुकावट के आवागमन की सुविधा मिलेगी। अंडरपास बनवाने के लिए रेलवे ने कुशीनगर जिला प्रशासन से सहमति मांगी है। शुक्रवार को रेलवे के अधिकारियों और खड्डा तहसीलदार की मीटिंग भी हुई। तहसीलदार आरपी वर्मा ने बताया कि जल्दी ही इससे संबंधित प्रक्रिया पूर्ण करा दी जाएगी।
विज्ञापन

वन और वन्य जीवों की रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed