{"_id":"5f57cf4c8ebc3e54d65b919b","slug":"three-teachers-terminated-from-service-kushinagar-news-gkp364816148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैन कार्ड व आधार कार्ड में गड़बड़ी के चलते तीन शिक्षक बर्खास्त, वेतन की होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैन कार्ड व आधार कार्ड में गड़बड़ी के चलते तीन शिक्षक बर्खास्त, वेतन की होगी रिकवरी
विज्ञापन

पडरौना। पैन कार्ड व आधार कार्ड में गड़बड़ी के मामले में 23 जुलाई निलंबित चल रहे तीन सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें दो बलिया जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक देवरिया जिले के मूल निवासी बताए जा रहे हैं। कई बार नोटिस के बाद भी ये तीनों लोग न तो अफसरों के सामने उपस्थित हुए और न ही अपना कोई प्रमाणपत्र ही दोबारा प्रस्तुत किया। बर्खास्तगी के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने व वेतन की रिकवरी का भी आदेश जारी किया गया है।
प्रदेश भर में फर्जी शिक्षकों के चल रहे मामले की जांच के दौरान समान पैन कार्ड व आधार कार्ड पर जिले में नौकरी कर रहे पांच शिक्षक चिह्नित किए गए थे। खड्डा ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक गोरख राम, कसया ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमराधूसी में कार्यरत सहायक अध्यापक आशुतोष पति त्रिपाठी, दुदही ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कतरा पश्चिमी के प्रधानाध्यापक अजय कुमार पांडेय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पडरौन मडुरही के सहायक अध्यापक बांके बिहारी लाल तथा रामकोला ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गोबरही के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार के खिलाफ 26 जून को नोटिस जारी करते हुए आधार कार्ड व पैन कार्ड के संबंध में अपना पक्ष रखते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया था।
बांके बिहारी लाल व अनिल कुमार ने तो अपना पक्ष रखा लेकिन गोरख राम, आशुतोष पति त्रिपाठी व अजय कुमार पांडेय जांच समिति के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। बेसिक शिक्षा विभाग ने तीनों को चार जुलाई व 20 जुलाई को भी नोटिस दिया। नोटिस का जवाब नहीं देने पर 23 जुलाई को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद 31 जुलाई, चार अगस्त व 15 अगस्त को भी नोटिस जारी किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीनों अध्यापकों गोरख राम, आशुतोष पति त्रिपाठी और अजय कुमार पांडेय को बर्खास्त कर संबंधित बीईओ को इनके खिलाफ एफआईआर कराने का निर्देश दिया है। तीनों से वेतन की रिकवरी का भी आदेश दिया है।