फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three summer weekly trains will run on Kaptanganj-Thaw railway route.

Kushinagar News: कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर चलेंगी तीन ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेनें

Thu, 25 Apr 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Three summer weekly trains will run on Kaptanganj-Thaw railway route.
पडरौना/तमकुहीरोड। पूर्वोत्तर रेलवे ने गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर दिल्ली के लिए तीन ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी है। इसमें 05317-05318 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन को 27 अप्रैल से 10 फेरा, 05305-05306 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन को 30 अप्रैल से 18 और 05323-05324 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल 29 अप्रैल 9 फेरा के लिए चलेंगी। तीनों ट्रेनें सप्ताह में चार दिन छपरा से और चार दिन आनंद विहार टर्मिनल से चलेंगी। रेलवे की तरफ से समय सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर पूर्वोत्तर रेलवे ने पहले छपरा-अमृतसर और लालकुआं-हावड़ा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 10-10 फेरा के लिए चलाए जाने की मंजूरी दे चुकी है। अब दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों के भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे ने अब 05317-05318 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल को 27 अप्रैल से 29 जून के बीच छपरा से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली ट्रेन को 10 फेरा के लिए और 28 अप्रैल से 30 जून के बीच आनंद विहार टर्मिनल से छपरा जाने वाली ट्रेन को 10 फेरा के लिए मंजूरी दे दी है। इसी तरह 05305-05306 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन को 30 अप्रैल से एक मई के बीच सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को छपरा से और सप्ताह में दो दिन बुधवार व शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से 18 फेरा के लिए चलाने की मंजूरी मिली है। 05323-05324 छपरा आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन 29 अप्रैल से 24 जून के बीच छपरा से नौ फेरा और आनंद विहार टर्मिनल से 30 अप्रैल से 25 जून के बीच नौ फेरा के लिए मंजूरी मिली है। यह तीनों ट्रेनें छपरा से सप्ताह में शनिवार, मंगलवार, शुक्रवार व सोमवार को और दिल्ली आनंद विहार से रविवार, बुधवार, शनिवार व मंगलवार को चार दिन आनंद विहार से चलाई जाएगी। रेल प्रशासन की तरफ से जारी समय सारिणी के अनुसार आनंद विहार के लिए मिली तीनों स्पेशल ट्रेनों एक ही निर्धारित समय सारिणी से चलाई जाएगी। यह अलग-अलग तिथि में छपरा 23:55 बजे से चल कर 00:45 बजे सिवान, 01:25 बजे थावे, 02:00 बजे तमकुहीरोड, 02:38 बजे पडरौना, 03:45 बजे कप्तानगंज, 04:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, कानपुर सेंट्रल, इटावा, गाजियाबाद से होते हुए 20:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 22.30 बजे से चलकर गाजियाबाद, इटावा, कानपुर सेंट्रल, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती के रास्ते दोपहर 12:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से 13:15 बजे कप्तानगंज, 14:00 बजे पडरौना, 14:30 बजे तमकुहीरोड, 15:15 बजे थावे, 16.10 बजे सिवान होते हुए 17.30 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed