फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three poor girls got married

तीन निर्धन कन्याओं की शादी कराई गई

Sun, 29 May 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three poor girls got married
खिरकिया मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपतियों को आशीर्वाद देते आयोजन समित? - फोटो : KUSHINAGAR
तीन निर्धन कन्याओं की शादी कराई गई
विज्ञापन

पडरौना। क्षेत्र के खिरकिया माता मंदिर परिसर में रविवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। शाम तक चले इस कार्यक्रम में तीन निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने इस कार्यक्रम में पहुंचकर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।
पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। बारात के आयोजन स्थल पर पहुंचते ही संगठन के मुख्य संरक्षक समाजसेवी दीप नारायण अग्रवाल, पप्पू पांडेय, सुधीर शाही और प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल सहित अन्य अतिथियों ने जोरदार स्वागत किया। आयोजक मंडल की तरफ से तीनों जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। इस मौके पर दीप नारायण अग्रवाल ने कहा कि गरीब कन्याओं का विवाह कराना पुण्य का काम है। समाज के अन्य लोगों को भी इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह स्वयं अपने मित्रों के साथ तुर्कपट्टी में हर साल सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन करते हैं। सुधीर शाही और शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पप्पू पांडेय ने कहा कि आज तीनों बेटियों की शादी कराकर खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह का आयोजन कराने का उद्देश्य निर्धन माता-पिता की जिम्मेदारी बांटना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजसेवी दीप्तेश सौरभ विमल, पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार गोंड, प्रकाश श्रीवास्तव, अमरदीप शुक्ला, सुभाष सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, चंदन पांडेय, राममिलन पांडेय, काशी मद्धेशिया, राम विजय यादव, रोशन चौधरी, नंदलाल पांडेय, विनोद तिवारी, बृज किशोर पांडेय, अश्वनी कुमार मिश्रा, अजय कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका हुआ विवाह
सामूहिक विवाह समारोह के आयोजक पप्पू पांडेय ने बताया कि अमृता पुत्री सुरेश गोंड निवासी जंगल खिरकिया की शादी टुन्नु पुत्र रामप्रसाद निवासी करदह, खड्डा के साथ, पुष्पा पुत्री कैलाश निवासी धरनीपट्टी, नेबुआ नौरंगिया की शादी लक्ष्मण पुत्र रामनाथ निवासी सरगटिया के साथ संपन्न हुई। इसी तरह इंद्रावती पुत्री शिवनारायण निवासी जंगल बेलवा मुसहर टोली की शादी इसी गांव के अजय पुत्र राजेंद्र मुसहर के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed