फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three people injured in a fight over a favourite song in an orchestra

Kushinagar News: आॅर्केस्ट्रा में पसंदीदा गाने के लिए मारपीट, तीन लोग घायल

Fri, 09 May 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 09 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three people injured in a fight over a favourite song in an orchestra
गंगुआ बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात आई बरात में आर्केस्ट्रा में गाना बजाने को लेकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में तीन लोगों को चोट आई है। मौजूद लोगों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में इसी थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। बरात लड़की के दरवाजे पर पहुंचा तो घराती बरातियों को नाश्ता कराने में व्यस्त हो गए। उधर दरवाजे पर द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान बगल गांव का एक युवक आर्केस्ट्रा के पिकअप पर चढ़कर मनचाहे गाने की फरमाईश करने लगा। इसका गांव के लोगों ने विरोध किया तो युवक नाराज होकर आर्केस्ट्रा बन्द कराने की धमकी देने लगा। इससे गुस्साए लोगों ने युवक और उसके अन्य दो साथियों को पकड़कर पिटाई कर दी। इससे तीन युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा में हंगामा होते देख वहां मौजूद बड़े बुजुर्गों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में एसओ विनय मिश्र ने कहा कि इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed