{"_id":"6853113f89784598f30997fb","slug":"three-people-including-mother-and-daughter-injured-in-road-accident-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-139859-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन घायल
Thu, 19 Jun 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर खैरटिया चौराहे के पास बुधवार की दोपहर बाद अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटा और बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को कोटवा सीएचसी भेजवाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
बरवा रतनपुर के टोला सिअरहा निवासी हृदयानंद बुधवार को दिन के करीब दो बजे मां फूल कुमारी और बहन प्रीति को बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर मार्ग स्थित खैरटीया पुल चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौजूद लोगोंने तीनों घायलों को एम्बुलेंस से कोटवा सीएचसी भेजवाया गया। वहां चिकित्सक की सूचना पर हृदयानंद के पिता जगत पाल भी पहुंच गए। इलाज के दौरान हालत में सुधार नहीं होने पर सीएचसी के डॉक्टरों ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। इस संबंध में एसएचओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी हुई हैं, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।