फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three people died of corona, 19 found infected

कोरोना से तीन लोगों की मौत, 19 संक्रमित मिले

Tue, 01 Feb 2022 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three people died of corona, 19 found infected
कोरोना से तीन लोगों की मौत, 19 संक्रमित मिले
विज्ञापन

तीसरी लहर में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हुई
कुशीनगर। जिले में तीन कोरोना मरीजों की मंगलवार को मौत हो गई है। इन्हें लेकर तीसरी लहर में मृतकों की संख्या छह हो गई है। 19 लोग कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 206 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि शाम तक 3,549 नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। 2,876 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 2,857 निगेटिव और 19 पॉजिटिव हैं। संक्रमित मिलने वालों में फाजिलनगर, दुदही, कप्तानगंज, पडरौना, खड्डा व सेहरही से एक-एक, हाटा, तमकुही, कसया, रामकोला, विशुनपुरा व मोतीचक क्षेत्र से दो-दो और अन्य क्षेत्र से एक व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को तीन व्यक्तियों की कोरोना से मौत हो गई। इनमें जटहां बाजार क्षेत्र के 26 वर्षीय युवक, तरयासुजान क्षेत्र का 74 वर्षीय बुजुर्ग तथा पडरौना क्षेत्र के 55 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इन व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच के लिए नमूना लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर में 1,13,883 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इनमें 614 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 402 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.54 और ठीक होने वालों की दर 65.47 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed