{"_id":"6909030fb270be0d470319b9","slug":"three-injured-in-collision-between-two-bikes-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-148317-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल
Tue, 04 Nov 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली-रामकोला पिच मार्ग पर सोमवार को ड्रेन नाला पुल के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें मथौली सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तीनों की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मथौली की ओर से जा रहे बाइक सवार आफताब असारी (21) निवासी देवरिया थाना देवरिया और इंतयाज शाह (24) निवासी सोहनपुर थाना रामकोला बाइक से कप्तानगंज की तरफ से जा रहे थे। उसी दौरान कप्तानगंज की तरफ से आ रहे बाइक सवार आदित्य (20) निवासी नरायनपुर टिकुलही टोला की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों बाईक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।