{"_id":"6918d83015eda49e5f0a30cf","slug":"three-injured-in-car-bike-collision-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-149006-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार और बाइक की टक्कर में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार और बाइक की टक्कर में तीन घायल
Sun, 16 Nov 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
मल्लूडीह। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर दो मां कोटेश्वरी नगर (प्रेमवलिया) में चौराहे की ओर से मैनपुर जा रही कार और सामने से आ रही बाइक में टक्कर हाे गई। जिसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को कसया सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
कोटेश्वरी नगर के टोला करमैनी निवासी मुन्ना (18), सुजीत (9) और अनूप (18) अपने घर से प्रेमवलिया बाजार के लिए एक ही बाइक से जा रहे थे कि प्रेमवलिया की ओर से तेज गति से आ रही लग्जरी कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार तीनाें गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग पुलिस की सहायता से घायलों को तत्काल सीएचसी कसया पहुंचाया गया।
जहां हालत स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया। वहीं कार छोड़कर चालक फरार हो गया। इस संबंध में कसया एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। घायलों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।