{"_id":"6465e5d8bedca732be055105","slug":"three-injured-and-youth-died-in-kushinagar-road-accident-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर
Thu, 18 May 2023 02:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी कसया (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी कसया (कुशीनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 May 2023 02:16 PM IST
सार
तीन युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कसया थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव के निवासी शिवम चतुर्वेदी (25) पुत्र अभय चतुर्वेदी, सुमित सिंह (19) पुत्र परशुराम सिंह और अनिरुधवा निवासी नीतीश कुमार राय (24) पुत्र अश्वनी व राहुल शर्मा (22) पुत्र रविंद्र शर्मा एक ही बाइक से कसया से रामाभार स्तूप की ओर जा रहे थे। दीवानी कचहरी के पास ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय किसी वाहन से ठोकर लग गई।
विज्ञापन
अस्पताल में जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में देवरिया मार्ग पर दीवानी कचहरी के पास बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें कसया सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तीन युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कसया थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव के निवासी शिवम चतुर्वेदी (25) पुत्र अभय चतुर्वेदी, सुमित सिंह (19) पुत्र परशुराम सिंह और अनिरुधवा निवासी नीतीश कुमार राय (24) पुत्र अश्वनी व राहुल शर्मा (22) पुत्र रविंद्र शर्मा एक ही बाइक से कसया से रामाभार स्तूप की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
दीवानी कचहरी के पास ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय किसी वाहन से ठोकर लग गई। इस दुर्घटना में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों और हाइवे चौकी की पुलिस ने घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने शिवम चतुर्वेदी को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में चौकी इंचार्ज सन्नी जावला ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।