फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   three including two brothers died of suffocation in toilet tank in kushinagar

Kushinagar News: शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो भाइयों समेत तीन की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव

Thu, 02 Jun 2022 09:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 02 Jun 2022 09:11 PM IST
सार

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि शौचालय की टंकी की सफाई करते समय तीन लोगों की दम घुटने से मौत हुई है। मरने वालों में दो पडरौना शहर में रहते थे। दोनों भाई थे, जबकि तीसरा कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर का निवासी था। 

विज्ञापन
three including two brothers died of suffocation in toilet tank in kushinagar
मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पडरौना शहर के आवास विकास कॉलोनी में बृहस्पतिवार को शौचालय की टंकी साफ करने पहुंचे दो मजदूर भाइयों सहित तीन लोग एक-एक कर अंदर गिर गए। उसमें दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। यह देख घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद शाम तक तीनों के शवों को बाहर निकाला गया। इस हादसे की सूचना पर एसपी, एसडीएम सदर और पडरौना नगर के चेयरमैन सहित कई लोगों ने पहुंचकर जायजा लिया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पडरौना शहर के आवास विकास कॉलोनी फेज-3 निवासी दयाशंकर सिंह घर के शौचालय की टंकी साफ कराने के लिए ट्रैक्टर और टैंकर मंगाए थे। सफाई के लिए पीडब्ल्यूडी पडरौना के स्वीपर रवि (35) पुत्र सुरेश निवासी बासी दोकरी, धनहां बाजार, जिला पश्चिमी चंपारण, प्रांत बिहार हालमुकाम गायत्री नगर पडरौनाको बुलाए थे। रवि अपने छोटे भाई स्वीपर छोटेलाल (30) को साथ लेकर आया एवं सफाई कार्य में लग गया। शाम को लगभग चार बजे रवि का भाई टैंक में सफाई के लिए घुसा, लेकिन कुछ देर तक बाहर नहीं निकला। फिर रवि उसे निकालने के लिए टैंक में उतरा। वह भी कुछ देर बाहर नहीं निकला तो उन्हें देखने के लिए मकान मालिक दयाशंकर सिंह का निजी चालक संजय मद्धेशिया (40) पुत्र कमल मद्धेशिया निवासी शिवपुर थाना कसया टैंक में उतरा। 
विज्ञापन


फिर कोई हलचल न होने पर गृहस्वामी ने अपने परिचितों को फोन से अवगत कराया। उसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सेफ्टी टैंक खाली करने वाली शौचालय सक्सिंग मशीन को खाली कराने के बाद दोबारा मंगाकर बचाव कार्य शुरू किया। लगभग सवा पांच बजे संजय मद्धेशिया और उसके बाद सवा छह बजे रवि व छोटेलाल के शव को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसपी धवल जायसवाल एसडीएम सदर महात्मा सिंह, पडरौना नगरपालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल और कोतवाल निर्भय सिंह पहुंचे तथा घटना के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दयाशंकर सिंह का यह मकान करीब 15 वर्ष पुराना है। वह लोक निर्माण विभाग में सड़क का निर्माण कराने वाले ठेकेदार हैं। संजय मद्धेशिया दयाशंकर सिंह के घर लगभग सात वर्ष से कार चलाता था। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक भीड़ लगी रही।


एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि शौचालय की टंकी की सफाई करते समय तीन लोगों की दम घुटने से मौत हुई है। मरने वालों में दो पडरौना शहर में रहते थे। दोनों भाई थे, जबकि तीसरा कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर का निवासी था। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed