फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three illegally operating hospitals were sealed by the health department team.

Kushinagar News: अवैध तरीके से संचालित तीन अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सील

Wed, 24 Dec 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three illegally operating hospitals were sealed by the health department team.
अस्पताल को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत -सोशल मीडिया
लक्ष्मीपुर/तमकुहीराज। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बाद भी अवैध अस्पताल संचालकों का नेटवर्क सक्रिय है। एडी हेल्थ के निर्देश पर गोरखपुर से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिधुआ में संचालित एक अवैध अस्पताल का भंडाफोड़ किया, इसमें भर्ती दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और अस्पताल को सील किया गया। वहीं मंगलवार को तमकुहीराज कस्बे के गोविंदनगर में अवैध तरीके से संचालित दो निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया।
विज्ञापन

जिले के स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डा.आरके गुप्ता व तमकुहीराज सीएचसी के अधीक्षक डॉ.हिमांशु कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को जांच टीम कस्बे के अस्पतालों की जांच की। तमकुहीराज कस्बे के गोविंदनगर मोहल्ले में संचालित उमा हॉस्पिटल और बचपन हॉस्पिटल को सील कर दिया।
विज्ञापन

काफी दिनों से दोनों अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के ही संचालित हो रहे थे, संचालकों की ओर से रजिस्ट्रेशन का कोई कागजात नहीं दिखाया जा सका।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अवैध अस्पतालों को सील कर दिया। इसके अलावा पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ बाजार में संचालित कुशवाहा हेल्थ केयर अस्पताल पर एडी हेल्थ गोरखपुर के निर्देश पर आई स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार की शाम को पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंटर पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे हैं, टीम डॉक्टर से मिलने का इंतजार कर रही थी कि पीछे के रास्ते से ओटी में मरीज को छोड़कर झोलाछाप भाग निकला।

उस समय झोलाछाप पित्त की थैली में बनी पथरी का ऑपरेशन कर रहा था, जबकि पहले से अस्पताल में एक मरीज भर्ती था, जिसका भगंदर का ऑपरेशन हुआ था। टीम की सूचना पर डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश गुप्ता, कुबेरस्थान के सीएचसी अधीक्षक डा. धीरज कुमार सिंह,नायब तहसीलदार पडरौना पहुंचे और अस्पताल को सील किया गया।इस कार्रवाई से अवैध तरीके से संचालित करने वाले अस्पताल संचालकों में खलबली मची है। कार्रवाई के जद में आए तीनों निजी अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed