फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three girl boxing players selected for special training camp

Kushinagar News: तीन बालिका बॉक्सिंग खिलाड़ी विशेष प्रशिक्षण कैंप के लिए चयनित

Mon, 28 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 28 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three girl boxing players selected for special training camp
पडरौना। जिले के हाटा निवासी तीन बालिका बॉक्सिंग खिलाड़ियों का चयन विशेष प्रशिक्षण के लिए हुआ है। वे वहां पांच अगस्त तक बॉक्सिंग का का विशेष गुर सिखेंगी। इसके बाद ग्रेटर नोएडा के गागोल्टियस यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इन खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

छह से 14 अगस्त तक गोगोल्टियस यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसमें प्रतिभाग के लिए राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता मथुरा में आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अर्जित करने वाली हाटा के तीन महिला मुक्केबाज खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें हाटा के अंबेडकर नगर निवासी आकांक्षा कुशवाहा, देवरिया की तेजस्विनी गुप्ता और इंदिरा नगर निवासी खुशी तिवारी का नाम शामिल है। राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से पहले इन तीनों बॉक्सिंग खिलाड़ियों को महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजियाबाद में पांच अगस्त तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद उन्हें छह अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाएगा। इन खिलाड़ियों को मिली इस उपलब्धि पर क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद, खेलो इंडिया के कोच धीरेंद्र सिंह, कोच राजेश कुमार गुप्ता, हाजी शादाब खान, प्रमोद पांडेय, अनिल कुमार मिश्र आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed