फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   three found corona positive

जिले में मिले तीन और मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 09 Jun 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
three found corona positive
बंधु छपरा गांव में दो कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद पहुंचे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लोग । - फोटो : KUSHINAGAR
जिले में मिले तीन और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

पडरौना(कुशीनगर)। सोमवार की देर रात बीआरडी मेडिकल कालेज से जारी रिपोर्ट में जिले के तीन और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के पिपरा बिचौरपुर में एक और पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बंधुछपरा में दो लोग शामिल हैं। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है। इन गांवों को कंटेेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया।
इस प्रकार जिले में 57 केस मिल चुके हैं। सोमवार की देर रात जिन तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बिचौरपुर से एक तथा पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बंधूछपरा गांव के दो मरीज हैं। बंधूछपरा में 28 मई को भी दो कोरोना संक्रमित मिले थे, जिनमें एक का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज और दूसरे का राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लक्ष्मीपुर के एल-1 हॉस्पिटल में चल रहा है। इन दोनों के 20 जून तक अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। इसलिए बंधूछपरा गांव अब भी सील है। इस गांव से बाहर आने-जाने पर पूरी तरह मनाही है।
विज्ञापन

दिन में जिला अस्पताल से मिली थी छुट्टी, रात में आई रिपोर्ट
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के पिपरा बिचौरपुर में दिल्ली से आया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिलने से गांव वाले सहम गए हैं।
52 वर्षीय इस व्यक्ति ने बताया कि 21 मई को दिल्ली से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बलरामपुर तक आया। वहां से रोडवेज बस से गोरखपुर और फिर महुअवा खुर्द तक आया। महुअवा खुर्द से सीधे अपने घर पहुंच गया, जबकि उसे विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रहना चाहिए था। एक सप्ताह पूर्व उसे गले में तकलीफ के साथ बुखार और खांसी होने लगी। परिजन उसे रिजर्व वाहन से सुकरौली के देवतहां सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा था। इलाज के दौरान ही उसका सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट आने से पहले ही सोमवार को उसे घर भेज दिया गया था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर मंगलवार को सुबह उसे पुन: एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अटैच एल-1 हॉस्पिटल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि दिल्ली में वह कई वर्षों से सिलाई का कार्य करता था। लॉकडाउन में अपने गांव लौटा। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को मास्क लगाने, साबुन से हाथ धोने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी बनाकर रहने की सलाह दी। एसडीएम हाटा प्रमोद तिवारी कोरोना संक्रमित मिले व्यक्ति के घर पर पहुंचे। उसके घर के चारों तरफ ढाई सौ मीटर की दूरी पर सील कर दिया गया। ताकि कोई आने-जाने न पाए। इस दौरान अहिरौली बाजार थाने के एसएसआई विवेकानंद यादव, कांस्टेबल रोहित सिंह, शशिकांत राय आदि मौजूद थे।
मेडिकल कॉलेज भेजे गए 106 सैंपल
पडरौना। मंगलवार को 106 नए संदिग्धों के सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजे गए । अबतक कुल 2395 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें 57 संक्रमित मिले हैं और 1892 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 446 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि 2395 सैंपल में 1892 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 57 संक्रमित 11 इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज में 11 और राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हॉस्पिटल में 31 मरीजों का इलाज चल रहा है। दो मरीज पश्चिमी चंपारण, बिहार के थे, जिनका इलाज वहां के अस्पताल में चल रहा है। कुल 34 कंटेंनमेंट जोन हैं। वर्तमान में 44 एक्टिव केस हैं। दो की मृत्यु हो चुकी है और 446 के सैंपल की रिपोर्ट अभी बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आनी बाकी है। अब तक कुल 62874 लोग जिले में आ चुके हैं, जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद नियमित निगरानी की जा रही है।
पांच संदिग्ध मरीजों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया
सुकरौली। मंगलवार को क्षेत्र के चार अलग अलग गांवों से पांच संदिग्ध मरीजों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। ये सभी लोग बाहर से आए हैं और तबीयत बिगड़ने पर देवतहां सीएचसी पहुंचे थे।
सुकरौली ब्लॉक में अब तक तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है और दूसरा इलाज के बाद ठीक हो गया है। मंगलवार को एक और संक्रमित मरीज मिला। मंगलवार को बाहर से आए सेमरी महेशपुर और मिश्रौली के एक-एक, बसंतपुर के दो और गनेशपुर के एक एक व्यक्ति को कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
होम क्वारंटीन लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
तमकुहीरोड। स्वास्थ्य टीम में मंगलवार को पिपराघाट सहित कई गांवों में होम क्वारंटीन लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की जानकारी दी।
पिपराघाट, राजपुर खास, परसा उर्फ सिरसिया और जंगलीपट्टी में पिछले दिनों लॉकडाउन के दौरान काफी संख्या में प्रवासी मजदूर राजस्थान, चंडीगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित अन्य प्रांतों से आए थे। उन्हें होम क्वारंटीन रहने के निर्देश के साथ घर भेजा गया था। मंगलवार की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की। डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि उनकी टीम निरंतर गांवों में आने वाले प्रवासी मजदूरों और होम क्वारंटीन लोगों की निगरानी कर रही है।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क और सैनिटाइजर
तुर्कपट्टी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तुर्कपट्टी सेक्टर के ग्राम महुअवा बुजुर्ग तथा तुर्कपट्टी बाजार में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो रणजीत राय ‘बड़े’ के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वितरण कया गया।

इस दौरान क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सूर्यांश शाही, जिला महामंत्री भाजयुमो शैलेंद्र कुमार तिवारी, अरुण प्रकाश मिश्र, दीपक कुमार, राजेश चौहान, भोला राय एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed