फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   three fired in current

करंट की चपेट में आने से तीन झुलसे

Fri, 01 Jun 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Fri, 01 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
  three fired in current
बिजली का खंबा - फोटो : अमर उजाला
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बलकुड़िया गांव के उसरा टोला में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे करंट की चपेट में आने से एक महिला सहित तीन लोग झुलस गए। इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है। इस गांव में 11 हजार वोल्ट का करंट घरों में उतर गया था, जिससे कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो गए।       
विज्ञापन

बलकुड़िया गांव में कोटवा उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। विद्युतीकरण के दौरान ठेकेदार ने एक ही पोल पर 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन और एलटी लाइन का तार भी जोड़वा दिया है। इन तारों के बीच की दूरी भी काफी कम है। तेज हवा चलने पर इनके आपस में टकराने की आशंका बनी रहती है। इनके नीचे सुरक्षा जाली भी नहीं लगी है। 
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे बलकुड़िया के उसरा टोला निवासी अनिरुद्ध चौरसिया (18), शकुंतला (23) और नथुनी (35) अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए प्लग लगा रहे थे, जिससे उनके घरों में करंट उतर गया। इससे अनिरुद्ध, शकुंतला और नथुनी गंभीर रूप से झुलस गए। अनिरुद्घ और शकुंतला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि नथुनी का कोटवा स्थित सीएचसी में इलाज हुआ। इसके अलावा कई लोगों के टीवी, मोबाइल, इन्वर्टर के साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। घरों की केबल पिघलकर पोल से गिर गई। गनीमत रही कि बिजली आपूर्ति तत्काल काट दिए जाने से और अधिक क्षति नहीं हुई। फिर भी बिजली विभाग का कोई अभियंता मौके पर नहीं पहुंचा था। इस संबंध में एसडीओ अश्विनी चौधरी ने कहा कि 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया था, जिससे यह क्षति हुई। जेई को भेजकर व्यवस्था ठीक कराई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed