फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   three couples have one hand in hand

तीन जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Thu, 01 Feb 2018 12:00 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 01 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
three couples have one hand in hand
‌विवाह - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
कसया। कुश्‍ाीनगर के कसया कस्बे के श्रीराम जानकी मठ परिसर में मंगलवार की रात परिणय सूत्र में बंधे तीन नव दम्पतियों को गृहस्थ जीवन के लिए उपयोगी सामान समेत विदा किया गया। कार्यक्रम में मौजूद विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष समेत तमाम अन्य गणमान्य लोगों ने युगलों को सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


रामजानकी मठ में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के समापन के दौरान सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया गया था। इसके लिए मंगलवार की देर शाम गजहा बाबा स्थान से बारात निकली। देर रात मठ परिसर पहुंची बारात का स्वागत विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, राजेश प्रताप राव बंटी, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि कैफुल अली मजनू, सभासद विजय सिंह, महेश जायसवाल, राजेश मद्धेशिया, अशोक जायसवाल आदि ने किया। गायक अनीस सोनी की टीम ने कई मांगलिक और भोजपुरी गीत प्रस्तुत कर बारातियों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


विवाह के उपरांत आशीर्वाद समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि कन्यादान को हिंदू धर्म में सर्वश्रेष्ठ दान की संज्ञा दी गई है। सभी को बेटियों के पालन पोषण व शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके अलावा दहेज प्रथा को हतोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजन को बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed