{"_id":"64abf33f7bc8eb9fe809cc59","slug":"three-constables-including-sub-inspector-suspended-for-beating-shopkeeper-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: दुकानदार को पीटने वाले दरोगा समेत तीन सिपाही निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद SP ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: दुकानदार को पीटने वाले दरोगा समेत तीन सिपाही निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद SP ने लिया संज्ञान
Mon, 10 Jul 2023 05:32 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एंजेसी, पडरौना।
संवाद न्यूज एंजेसी, पडरौना।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 Jul 2023 05:32 PM IST
सार
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दुकानदार से अभद्रता और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया है। दुकानदार का आरोप सही मिलने पर कप्तानगंज चौकी इंचार्ज संदीप कुमार यादव, यूपी 112 पर तैनात सिपाही धर्मेंद्र यादव, थाने पर तैनात सिपाही राहुल यादव, सोनू कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
कुशीनगर जिले में कप्तानगंज कस्बा के दुकानदार की पिटाई करने वाले दरोगा समेत तीन सिपाहियों को एसपी ने सोमवार को निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई। पुलिस की कार्यशैली से बाजार के दुकानदारों में काफी आक्रोश था।
नगर के सुभाष चौक पर वार्ड नंबर 13 सुभाष नगर उत्तरी निवासी प्रदुम्मन गुप्ता ठेले पर आम बेचता है। शनिवार को महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र मेदनीपुर निवासी संगम तिवारी ने आम खरीदा। पांच किलोग्राम आम के एवज में सिर्फ 100 रुपये दे रहे थे, दुकानदार ने आम देने से मना किया, तो दोनों के बीच मारपीट हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस प्रदुम्मन गुप्ता को कस्बा चौकी पर लेकर चली गई। दुकानदार को चौकी इंचार्ज और सिपाहियों ने मिलकर पिटाई किया और रुपये लेकर जबरन समझौता करा दिया। पुलिस की पिटाई और दुकानदार की ओर से पुलिस पर लगाए गए आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: PM और CM को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, एटीएस ने की पूछताछ
एसपी तक जब मामला पहुंचा तो, जांच कराई। दुकानदार का आरोप सही मिलने पर कप्तानगंज चौकी इंचार्ज संदीप कुमार यादव, यूपी 112 पर तैनात सिपाही धर्मेंद्र यादव, थाने पर तैनात सिपाही राहुल यादव, सोनू कुमार को निलंबित कर दिया।
इस घटना को लेकर कप्तानगंज के व्यापारियों में भी आक्रोश था। इसके पूर्व भी दरोगा और सिपाही कई दुकानदारों से अभद्रता कर चुके थे। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दुकानदार से अभद्रता और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया है।