फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three compilation and three evaluation centers built in the district

Kushinagar News: जिले में बने तीन संकलन और तीन मूल्यांकन केंद्र

Wed, 08 Feb 2023 08:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 08 Feb 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
Three compilation and three evaluation centers built in the district
यूपी बोर्ड परीक्षा : जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा
विज्ञापन


पडरौना। बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। उत्तर पुस्तिकाओं को एकत्र करने के लिए जिला प्रशासन ने एक मुख्य संकलन केंद्र और दो उप संकलन केंद्र बनाएं हैं। इसके अलावा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तीन कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
16 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 178 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर के एक लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंंगे। परीक्षा समाप्ति के बाद प्रत्येक पाली की कापियां संकलन केंद्र पर जमा होंगी। इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित उदित नारायण इंटर कॉलेज को मुख्य संकलन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

यहां पडरौना, खड्डा और कसया तहसील के परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं एकत्र की जाएंगी। इसके अलावा श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा और फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज तमकुहीराज को उप संकलन केंद्र बनाया गया है। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में बने उप संकलन केंद्र पर हाटा और कप्तागंज और फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज में तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं एकत्र होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना को इंटर और गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा और पावानगर इंटर कॉलेज फाजिलनगर को हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन मूल्यांकन केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए जिले में एक मुख्य संकलन केंद्र और दो उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तीन मूल्यांकन केंद्र बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed