{"_id":"68b0b368a77b39a5a1020345","slug":"three-bike-riders-injured-in-collision-with-pickup-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-144268-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
Fri, 29 Aug 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के देवरिया मार्ग पर बनवारी टोला चौराहे के समीप बृहस्पतिवार को दोपहर में दो बाइक सवारों को तेज गति से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी कसया भेजवाया।
देवरिया जिले के महुआ पाटन निवासी शांति देवी, भलुहनी थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी राजेंद्र यादव और भलुहनी थाना क्षेत्र परसिया निवासी गिरीशचंद कसया से दो बाइक से घर जा रहे थे। पीछे से अचानक तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक सवार तीनों लोगों टक्कर मारकर दिया। चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। जिससे सड़क पर गिरकर तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी कसया भेजवाया, जहां उन लोगों का इलाज चल रहा है।