{"_id":"695c1870fee27594d2049b98","slug":"three-arrested-with-stolen-steel-bars-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152099-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोरी की सरिया के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोरी की सरिया के साथ तीन गिरफ्तार
Tue, 06 Jan 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। स्थानीय पुलिस ने हाईवे के किनारे चल रहे नाला निर्माण स्थल से चोरी हुई सरिया के मामले में सोमवार को तीन आरोपियों को को रकबा से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में निर्माण करा रहे एजेंसी के इंचार्ज की तहरीर पर पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। गिरफ्तार लोगों में से एक साइट पर काम की निगरानी करने वाला कर्मी भी शामिल है।
एनएच-727बी तमकुही रकबा के बीच सड़क किनारे नाला निर्माण कार्य चल रहा है। यहां सरिया चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने मामले में रकबा से नाली निर्माण कार्य की देखभाल करने वाले कर्मी सहित दो लोगों की रकबा से एक पिकअप पर सरिया ले जाते समय पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में पिकअप पर जा रहा सरिया चोरी का निकला।
पुलिस पिकअप सहित सरिया थाने लाई। बरामद सरिया तीन क्विंटल थी। जिसकी कीमत करीब 20 हजार बताई जाती है। पिकअप की कीमत 10 लाख बताई जाती है। मामले में इंचार्ज संदीप बलारा निवासी सोनीपत हरियाणा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ चोरी की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।गिरफ्तार प्रभु निवासी जगदीशपुर थाना सेवरही, रामचंद्र निवासी घघवा जगदीश थाना तरयासुजान व रम्भू निवासी जगदीशपुर थाना सेवरही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।