{"_id":"5dd03ed78ebc3e548e42f2dd","slug":"three-accused-sent-to-jail-kushinagar-news-gkp32955471","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद में विस्फोट: मुख्य आरोपी समेत तीन गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद में विस्फोट: मुख्य आरोपी समेत तीन गए जेल
विज्ञापन
तुर्कपट्टी के बैरागी पट्टी मस्जिद में ब्लास्ट के तीन आरोपियों को दीवानी न्यायालय कसया ले जाती प?
- फोटो : KUSHINAGAR
मस्जिद में विस्फोट: मुख्य आरोपी समेत तीन गए जेल
14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया देवरिया जिला कारागार
अमर उजाला ब्यूरो
कसया (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव बैरागीपट्टी की मस्जिद में विस्फोट के प्रमुख आरोपी हाजी कुतुबुद्दीन, उसके पौत्र अशफाक के साथ मुन्ना उर्फ सलाउद्दीन को पुलिस ने शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कसया जूडिशियल मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिनों के लिए देवरिया जेल भेज दिया।
11 नवंबर को दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे मस्जिद में तेज विस्फोट हुआ था। जांच-पड़ताल में बारूद से विस्फोट की बात सामने आने पर हाजी कुतुबुद्दीन, उसके पोते अशफाक, मुन्ना उर्फ सलाउद्दीन, मस्जिद के मौलाना अजीमुद्दीन उर्फ अजीम, इजहार, आशिक, जावेद सहित सात के खिलाफ भारतीय विस्फोटक अधिनियम और 7 क्रिमिनल एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से चार आरोपियों को पुलिस ने घटना की रात ही गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि घटना के मास्टर माइंड बताए जा रहे हाजी कुतुबद्दीन को गोरखपुर के निकट तथा उसके पोते अशफाक को एटीएस ने हैदराबाद में उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया। सात आरोपी मुन्ना को एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार किया था। एटीएस व खुफिया तंत्र ने इनसे गहन पूछताछ के बाद शाम को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी हाजी कुतुबुद्दीन समेत अन्य तीन को जूडिशियल मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय में पेश किया, जहां से जूडिशियल मजिस्ट्रेट कृष्ण प्रताप सिंह ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिन के लिए देवरिया के जिला जेल भेज दिया।