{"_id":"66943e7c3da73f0fd0077807","slug":"three-accused-of-gangster-act-found-lodged-in-jharkhand-jail-kushinagar-news-c-7-gkp1017-621202-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: झारखंड की जेल में बंद मिले गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: झारखंड की जेल में बंद मिले गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपी
विज्ञापन
कुशीनगर/गोरखपुर। सेवानिवृत्त दरोगा की पेंशन की रकम लूटने वाले तीन बदमाशों को झारखंड के कोडरमा जेल से रामगढ़ताल थाना पुलिस रविवार को वारंट बी पर गोरखपुर ले आई। कुशीनगर जिले के रहने वाले आरोपी गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज होने के बाद से फरार हो गए थे। इस बीच वह झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कोडरमा जिले में हुई घटना में उनकी तलाश चल रही थी।
जानकारी के अनुसार, झंगहा इलाके के मोतीराम अड्डा कोइराना टोला निवासी सेवानिवृत्त दारोगा सुरेश यादव छह जून 2023 को अपनी पेंशन की रकम निकालने के लिए खोराबार के सूबा बाजार स्टेट बैंक की शाखा पर गए थे। वहां से रुपये निकालकर वह घर जाने के लिए निकले थे। बैंक के पास सड़क किनारे खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रहे थे कि इस बीच बोलेरो गाड़ी से चार लोग उनके पास पहुंचे और बताया कि उनके रिश्तेदार रजनीश की यह गाड़ी है। उन्हें वे घर छोड़ देंगे।
सुरेश यादव उनकी बातों में आ गए और बोलेरो में बैठ गए। गाड़ी में कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने उनकी जेब से 28 हजार रुपये निकाल कर रामनगर करजहां फोरलेन पर उन्हें उतार दिया और फरार हो गए थे। सुरेश यादव की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
इस बीच गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों के घर पहुंची तो पता चला कि कुशीनगर, कसया के अहिरौली गांव में रहने वाले सकलेन व धर्मेंद्र कुमार, तीसरे आरोपी रविंद्रनगर धूस के धर्मपुर बुजुर्ग गांव में रहने वाला अरुण सिंह झारखंड की कोडरमा जेल में बंद हैं। गैंगस्टर के केस की विवेचना कर रही रामगढ़ताल थाना पुलिस की टीम दो दिन पहले कोडरमा पहुंची और तीनों को वारंट बी पर ले आई।