{"_id":"69ff9afe718a268ee2046337","slug":"three-accused-of-assaulting-police-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-159507-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस से मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस से मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार
Sun, 10 May 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 10 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पुरनहा मिश्र गांव में तेंदुआ रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया गया। फरार चल रहे अन्य पांच नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद पुलिस ने आठ नामजद समेत करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हिंसक तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पुरनहा मिश्र गांव पहुंची थी। तेंदुआ को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी, इससे रेस्क्यू अभियान में दिक्कत आ रही थी। पुलिस और वन विभाग की टीम लगातार लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील करती रही, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। इसी दौरान भीड़ को पीछे हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया। कुछ युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और डंडे से सिपाही सुशील सिंह का सिर फोड़ दिया। इसके बाद स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, इससे मौके पर भगदड़ मच गई। घटना में थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी सोनू कुशवाहा, गोविंद कुशवाहा निवासी जरार तथा राजेश चौबे निवासी खजुरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।