{"_id":"69c583d0851445c997042437","slug":"threat-to-throw-acid-for-refusing-marriage-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157026-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शादी से इन्कार पर तेजाब फेंकने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शादी से इन्कार पर तेजाब फेंकने की धमकी
Fri, 27 Mar 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सिरफिरे युवक ने किशोरी से शादी का दबाव बनाया। उसने मना किया तो उसके ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी दी। जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी लखनऊ में रहकर पढ़ाई करती है। तुर्कपट्टी थाना के एक गांव का युवक पहले से उसकी बेटी से शादी के लिए दबाव बना रहा है। ईद की छुट्टी में जब बेटी घर आई, तो 24 मार्च को दोपहर करीब एक बजे आरोपी युवक अपने तीन साथियों के साथ घर आया। वहां उसने अपशब्द बोलते हुए बेटी से जबरन शादी का दबाव बनाने लगा। बेटी ने जब इन्कार किया तो आरोपी ने बेटी पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इस संंबंध में तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।