फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Threat of erosion in Mahdeva village, order to vacate the house

महदेवा गांव में कटान का खतरा, घर खाली करने का फरमान

Tue, 30 Aug 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Threat of erosion in Mahdeva village, order to vacate the house
महदेवा गांव में कटान की जद में आने वाले घरों को खाली करने का दिया जा रहा निर्देश।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
महदेवा गांव में कटान का खतरा, घर खाली करने का फरमान
विज्ञापन

खड्डा। क्षेत्र के महदेवा गांव में गंडक नदी से तेजी से कटान हो रही है। ऐसे में 20 से ज्यादा लोगों को घरों को खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए प्रशासन ने कहा है। वहीं, नदी की कटान रोकने के बजाय गांव को खाली करने के फरमान से ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव में मौजूद है। लोगों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।
गंडक नदी अब महदेवा गांव के एकदम करीब पहुंच गई है। बढ़ते खतरे को देखते हुए सोमवार की शाम तहसील प्रशासन ने लाउडस्पीकर से एलान कराया कि नदी के कटान स्थल से पचास मीटर के दायरे में जिनके घर आ रहे हैं, वे लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। इस दायरे में तूफानी, महावीर, बाढू, मुन्ना, कमलेश, जवाहिर, सहबर, किशोर, रामनरेश, महातम, मनोज, सुगंधी, मंजू, हरि सिंह, शंकर, मुबारक, सुन्नर, सुखल आदि के घर आ रहे हैं। ये लोग गांव के दूसरे हिस्से में शरण लेने को विवश हैं। इस बीच प्रशासन बांस के कैरेट व नायलान कैरेट में बोरियां भरकर तथा झाड़ी व अन्य तरीके से कटान रोकने के प्रयास में जुटा हुआ है। ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। लोगों का कहना है कि बाढ़ खंड की ओर से सही से बचाव कार्य नहीं किया जा रहा है। कटान स्थल पर नायब तहसीलदार खड्डा रवि यादव के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव में कैंप कर रही है।
विज्ञापन

एसडीएम भावना सिंह का कहना है कि खतरे को देखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिहाज से 50 मीटर दायरे के लोगों को घर खाली करने का निर्देश दिया गया है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड को युद्ध स्तर पर कार्य करने को कहा गया है। हालात की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा रही है। राजस्व टीम मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed