फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Those doing election duty will have to get both doses

चुनाव ड्यूटी करने वालों को लगवानी पडे़गी दोनों डोज

Thu, 30 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Those doing election duty will have to get both doses
चुनाव ड्यूटी करने वालों को लगवानी पडे़गी दोनों डोज
विज्ञापन

कोरोना से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर
कुशीनगर। विधानसभा चुनाव से पहले कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन चुनौती बनकर खड़ा है। विधानसभा चुनाव में करीब 15 हजार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जानी है। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने प्रत्येक कार्मिक के लिए कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य कर दिया है। यदि मतदान के दिन कोई संक्रमित व्यक्ति बूथ पर आकर मतदान करने की इच्छा जताए अथवा कोई मतदाता संक्रमित मिले तो कार्मिक सबसे अंत में पीपीई किट पहनकर उसका मतदान कराएंगे।
इस बार के विधानसभा चुनाव में जनपद के सात विधानसभा क्षेत्रों में 2634204 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1387968 पुरुष और 1246027 महिला हैं। ट्रांस जेंडर की संख्या 209 है। मतदान कराने के लिए करीब 15 हजार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनमेें 14440 मतदानकर्मी तथा शेष में पुलिस, होमगार्ड और अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इधर, कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले सभी कार्मिकों को टीके की दोनों डोज लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से लगायत संबंधित कार्मिकों के विभागों को निर्देशित कर दिया गया है, ताकि इनमें से कोई भी टीकाकरण से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विधानसभा चुनाव से पहले सभी कार्मिकों को कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज लगनी अनिवार्य है। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं। मतदान के दिन यदि कोई संक्रमित मतदाता आता है और मतदान करने की इच्छा जाहिर करता है या फिर मतदान के समय कोई व्यक्ति संक्रमित मिलता है तो उसे बूथ पर बैठाया जाएगा। अंत में मतदान कार्मिक पीपीई किट पहनकर उस मतदाता का मतदान कराएंगे।
एस. राजलिंगम, डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed