फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   This time there will be no chonga in Gadheshwarnath temple, devotees will go inside the sanctum sanctorum and perform Jalabhishek

Kushinagar News: दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में इस बार नहीं लगेगा चोंगा, श्रद्धालु गर्भगृह में जाकर करेंगे जलाभिषेक

Wed, 09 Jul 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 09 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
This time there will be no chonga in Gadheshwarnath temple, devotees will go inside the sanctum sanctorum and perform Jalabhishek
रुद्रपुर। पौराणिक महत्व के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में श्रावण मास में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ेगी। दूसरी काशी के नाम से प्रसिद्ध इस तीर्थ स्थल पर दूर-दूर से शिवभक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस बार शुक्रवार को सावन के पहले दिन प्रशासन तीन लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने का अनुमान लगा रहा है।
विज्ञापन

भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंदिर को सजाने के लिए बनारस से फूल मंगाया जा रहा हैं। मेला मालिक कादंबरी सिंह की ओर से मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। नगर पंचायत पथ प्रकाश, सफाई व्यवस्था और बैरिकेडिंग का काम कर रही है।
विज्ञापन

इस बार महाकुंभ से गंगा जल लेकर आए तमाम श्रद्धालु श्रावण मास में गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। वहीं इस बार जलाभिषेक के लिए चोंगा लगाने की व्यवस्था नहीं की गई है। 11 जुलाई से नौ अगस्त तक एक माह सावन भर श्रद्धालु और कांवड़िए गर्भगृह में अंदर जाकर जलाभिषेक करेंगे। शिवरात्रि में श्रद्धालुओं को 22 फुट नीचे गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक करने पर सुरक्षा कारणों से रोक लगा दी गई थी। जलाभिषेक के लिए गर्भगृह के ऊपर चोंगा लगाया गया था। डीएम दिव्या मित्तल ने सावन में चोंगा की व्यवस्था खत्म करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed