फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thirteen years ago, the crowd gave such a punishment to a crook

तेरह साल पहले भी भीड़ ने एक बदमाश को दी थी ऐसी सजा

Mon, 07 Sep 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Thirteen years ago, the crowd gave such a punishment to a crook
तेरह साल पहले भी भीड़ ने एक बदमाश को दी थी ऐसी सजा
विज्ञापन

रगड़गंज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा में सोमवार की सुबह हुई घटना व घटना के बाद भीड़ द्वारा आरोपी बदमाश को पीट पीटकर मार डालने के वाकए ने एक बार फिर पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में 13 साल पुरानी घटना की यादों को ताजा कर दिया। उस समय तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के राजापाकड़ के पास एक व्यापारी की हत्या करके भाग रहे दो बदमाशों में से एक को पुलिस टीम ने जबकि दूसरे को भीड़ ने बीच बाजार में पीट पीटकर मार दिया था।

वर्ष 2007 के सितंबर माह में गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के रहने वाले बाइक सवार दो बदमाशों ने दिन दहाड़े तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के राजा पाकड़ बाजार में एक व्यवसायी को गोली मार दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बिहार प्रांत में भागने के फिराक में रगडगंज बाजार होते हुए समउर बाजार की तरफ भागने लगे। जिस व्यापारी को गोली मारी गई थी उसका ड्राइवर किस्मत अली बदमाशों का पीछा करते हुए समउर बाजार तक पहुंच गया। समउर बाजार में सड़क पर जाम लगने की वजह से बदमाश भी फंस गए। किस्मत अली ने एक बदमाश को बाइक पर ही पकड़कर शोर मचाने लगा। दूसरे बदमाश ने किस्मत को गोली मार दी। किस्मत की भी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बदमाश बाइक छोड़कर पैदल ही बिहार प्रांत की तरफ भागने लगे। यह देखकर दुकानदारों व अन्य लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। एक बदमाश गन्ने के खेत में छिप गया तो दूसरा एक व्यक्ति के घर में छिप गया। बदमाशों का पीछा करते हुए पटहेरवा, तुर्कपट्टी व तरया सुजान के तत्कालीन थानेदार भी फोर्स लेकर पहुंच गए। गन्ने के खेत में घुसे बदमाश को पुलिस ने घेरकर ढेर कर दिया था। दूसरा बदमाश जो एक व्यक्ति के घर में छिपा था वह भी निकलकर भागने लगा जिसे भीड़ ने पकड़कर मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed