फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thieves took away the goods by breaking the locks of the shops

दुकानों के ताले तोड़कर चोर समेट ले गए सामान

Fri, 18 Nov 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away the goods by breaking the locks of the shops
पटहेरिया स्थित दुकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : KUSHINAGAR
दुकानों के ताले तोड़कर चोर समेट ले गए सामान
विज्ञापन

- जिले में अलग-अलग जगहों पर हुईं चोरी की वारदात
- सूचना पर पुलिस कर रही छानबीन, गश्त बढ़ाने की मांग
पडरौना। सर्दी का मौसम आते ही चोरों ने दुकानों को निशाना बना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार रात जिले में अलग-अलग जगहों पर चोरों ने दुकानों का ताला तोड़कर नकदी और सामान चुरा लिया। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी दुकानदारों को हुई। लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं होने से चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं।
पटहरेवा प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरिया चौराहे पर पटहेरवा के हतवा टोला निवासी हृदया भारती की शुभम आटो पार्ट्स नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार रात वह निर्धारित समय पर दुकान बंद करके घर चले गए। रात में मौका देखकर चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़ दिया। दुकान में रखे 15 हजार रुपये नकदी, सोलर पैनल, इनवर्टर, बैट्री सहित अन्य मोटर पार्ट्स उठा ले गए। शुक्रवार सुबह हृदया जब दुकान खोलने पहुंचे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि चोरी की सूचना पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के टीकर चौराहे पर बृहस्पतिवार रात चोरी हुई। तीन गुमटियों का ताला तोड़कर चोर सामान और नकदी उठा ले गए। छपिया निवासी दुर्गावती वर्मा की टीकर चौराहे पर फल की दुकान है। उनकी दुकान में रखा लकड़ी का बॉक्स चोर उठा ले गए, जिसमें चार सौ रुपये नकदी, एक कान का झुमका और पायल सहित अन्य सामान रखा हुआ था। छपिया गांव के ही सुरेश सिंह की टीकर चौराहे पर किराने की दुकान है। ताला तोड़कर चोर दुकान में रखे सात सौ रुपये नकदी सहित अन्य सामान चुरा चुरा लिए। इसके अलावा टीकर गांव के अब्दुल अली की पान की दुकान से चोरों ने 16 सौ रुपये नकदी, गुटखा और पान मसाला सहित करीब 51 सौ रुपये का सामान गायब कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। चोरी की सूचना मिली है। चोरों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed