{"_id":"624890bfd4737a5d711c7c75","slug":"thieves-stole-valuables-kushinagar-news-gkp431980140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीमती सामान चुरा ले गए चोर, घरवालों को भोर में हुई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीमती सामान चुरा ले गए चोर, घरवालों को भोर में हुई जानकारी
विज्ञापन
भुजौली शुक्ल गांव में हुई चोरी के बाद खेत में बिखरा पड़ा सामान।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीमती सामान चुरा ले गए चोर, घरवालों को भोर में हुई जानकारी
जांच में जुटी फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड की टीम
पिपरा बाजार(कुशीनगर)। भुजौली शुक्ल गांव में शुक्रवार रात एक मकान में चोरी हो गई। आभूषण, नकदी और कपड़े समेत कीमती सामान चोर उठा ले गए। शनिवार भोर में परिवार के लोग उठे तो चोरी होने की जानकारी हुई। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी चोरी की जांच की।
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के भुजौली शुक्ल गांव निवासी कृष्ण गोपाल शुक्ल के घर में शुक्रवार रात चोरी हो गई। शनिवार भोर में करीब तीन बजे परिवार का एक सदस्य सोकर उठा तो मोबाइल फोन ढूंढने लगा, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद घर के अन्य लोग जगे तो देखा कि उनके कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है और बॉक्स नहीं है। खोजबीन करने पर गेहूं के एक खेत में एक बॉक्स और गन्ने के एक खेत में पांच बॉक्स टूटे मिले। कृष्ण गोपाल शुक्ल ने बताया कि घर में रखे आभूषण और एक लाख 25 हजार रुपये नकद के अलावा कीमती कपड़े नीं हैं। नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।