{"_id":"6a04ea8bfe96dda59a08a8d8","slug":"thieves-stole-jewelry-and-cash-from-two-houses-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-159710-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोरों ने दो घरों से जेवरात व नकदी उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोरों ने दो घरों से जेवरात व नकदी उड़ाए
Thu, 14 May 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। घोघरा गांव में मंगलवार की रात दो घरों में चोरी हो गई। घर के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोर लाखों रुपये कीमत के जेवरात और नकदी उठा ले गए। बुधवार सुबह परिजनों की आंख खुली, तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर आई डायल 112 पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
चोरी की पहली वारदात निशा देवी के घर हुई। निशा देवी ने बताया कि उनके पति मुंबई में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हाल ही में उन्होंने बैंक से पैसे निकालकर घर में रख थे, ताकि जेवर खरीदे जा सकें। उसने बताया है कि चोर कमरे में रखे बॉक्स और सूटकेस को उठाकर घर के पीछे सुनसान पर ले गए। वहां तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व 70 हजार रुपये उठा ले गए।
दूसरी चोरी की घटना गांव के ही ध्रुप सिंह के घर में हुई। यहां चोरों ने तीन अलमारियों का लॉकर तोड़ दिया। हालांकि यहां उन्हें कोई बड़ी संपत्ति हाथ नहीं लगी। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे दोनों परिवारों को चोरी की वारदात का पता चला।