फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thieves stole cash and jewelry from three houses

Kushinagar News: चोरों ने तीन घरों से नकदी व जेवर उड़ाए

Mon, 28 Jul 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 28 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelry from three houses
चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद  
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी किया। इसके अलावा दो घरों में चोरी करने का प्रयास किया। इसमें 1.5 लाख नकद और करीब पांच लाख से अधिक का गहना चुरा ले गए। एक चोर भागते समय एक महिला से टकरा गया। महिला के शोर मचाने पर घरवालों को नींद खुली तब तक चोर भाग निकला। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
बड़हरा बुजुर्ग निवासी पंचानंद गिरी उनकी पत्नी और बहू खाना खाने के बाद दूसरे घर सोने चले गए। रविवार को सुबह बहू गई तो घर का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर दरवाजे का भी ताला टूटा था। बक्सा तोड़कर 1.5 लाख नकद, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमका आदि जेवर चोर चुरा ले गए थे।
विज्ञापन

सौ मीटर दूरी पर परहंस सिंह के घर में घुस कर पांच हजार नकद, एक अंगूठी एक एक कान की बाली चुरा ले गए थे। दोनों घरों का बाक्स और अन्य सामान एक बगल के भूसा वाले घर में फेंक दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से करीब दो सौ मीटर दूरी पर सीताराम के घर में पीछे के रास्ते से घुस कर कमरे का ताला तोड़कर कर अंदर रखा अलमारी का लाक तोड़कर हार और कान का सेट चुरा ले गए। सीताराम पूरा परिवार लेकर गुजरात रहते हैं। उनके बगल में राजेश सिंह के घर में छत के रास्ते चोर घुस कर चोरी का प्रयास कर रहा था। राजेश की पत्नी जग के अंदर गईं तो चोर टकरा गया।

विमल को धक्का देकर गिरा दिया और भाग निकला। इसके अलावा अरविंद सिंह, सुनील सिंह के घर में भी चोरी का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित पंचानंद गिरी ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed